सरगुजा

कांग्रेस ने बिहार सरकार का पुतला फूंका
19-May-2025 4:09 PM
 कांग्रेस ने बिहार सरकार का पुतला फूंका

अंबिकापुर,19 मई। दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिये जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बिहार की सरकार द्वारा किये गए दमनात्मक और अलोकतांत्रिक करवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा घड़ी चौक पर बिहार सरकार और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।  कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी निरंतर देश-विदेश में शिक्षा संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। दरभंगा विश्वविद्यालय के दलित  छात्रों ने राहुल गांधी को शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। गुरुवार को राहुल गांधी जब शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब हवाई अड्डे पर बिहार की पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोका। किसी तरह वे दरभंगा विश्वविद्यालय तक पहुंचे तो उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। छात्रों से शिक्षा संवाद के लिए राहुल गांधी बिहार पुलिस के अलोकतांत्रिक रोक के विरोध करते हुए राहुल गांधी 3 किमी पैदल चल छात्रों तक पहुंचे और उनसे संवाद किये।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में पुतला दहन के उपरांत उन्होंने कहा कि देश में इलेक्टेड ऑटोक्रेसी चल रही है। तानाशाही में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध अलोकतांत्रिक करवाई की है।


अन्य पोस्ट