सरगुजा

सैन्य शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा
18-May-2025 10:15 PM
सैन्य शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा

अम्बिकापुर, 18 मई। सैन्य शौर्य के सम्मान में मेड्राकला में  तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस आयोजन में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,डीडीसी पायल तोमर, जिला पंचायत सदस्य राधा रवि,भारत सिंह सिसोदिया, कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, तथा अपर कलेक्टर सुनील नायक, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

रैली के दौरान भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल वीर सैनिकों के शौर्य को नमन किया, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित भी किया।


अन्य पोस्ट