सरगुजा
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के आनंद जिलाध्यक्ष, दुबे सचिव
28-Apr-2025 10:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,28 अप्रैल। प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा, संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा के अनुशंसा पर लिये गये निर्णय के अनुसार, संघ पंजीयन क्रमांक 249 के संविधान के नियम 10 के अंतर्गत एवं नियम 11 (क) के प्रावधानों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय यादव, लैब टेक्निशियन, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर, जिला सचिव संतोष कुमार दुबे, प्रशिक्षण अधिकारी, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) अम्बिकापुर, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार राणा, सहायक ग्रेड-02, कार्यालय मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग सरगुजा परिक्षेत्र अम्बिकापुर के पद पर नियुक्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे