सरगुजा

कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंका
24-Apr-2025 9:10 PM
कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 24 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में घड़ी चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला दहन के उपरांत पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को 2 मिनट की श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्ती जलाया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस प्रकार निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या की है उसकी कांग्रेस परिवार कड़ी निंदा करता है। आतंकवाद की यह भयावह घटना सुरक्षा में चूक का परिणाम है। केंद्र की सरकार ने कश्मीर में शांति का हवाला देकर देश के नागरिकों को कश्मीर में पर्यटन के लिए बुलाया, लेकिन वे आम नागरिकों को सुरक्षा देने में असफल रहे।

 उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत सर्वदलीय बैठक बुला कर पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने के लिए सेना को आक्रमण की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व और पूरी पार्टी सरकार के हर निर्णय के साथ है।  पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना ही इस आतंकवाद की घटना में मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,  मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, सिमा सोनी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह,रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मो अब्बास, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, जे कुजूर, अनिल सिंह कर्नल, इरफ़ान सिद्दीकी, सुधांशु गुप्ता,अतुल तिवारी, विनोद एक्का, शांतनु मुखर्जी, लक्ष्मी गुप्ता, अशोक सिंह, संजय सिंह, पपिन्दर सिंह, दिनेश सोनी, संजीव मंदिलवार, अशफाक अलि, गुरुप्रीत सिद्धू,  दिलीप धार, शिवप्रसाद अग्रहरि, चुनमुन तिवारी, सुधांशु गुप्ता, जमील खान, विकास शर्मा,आलोक सिंह,  कलीम अंसारी, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, जीवन यादव, अमित तिवारी, शुभम जायसवाल, बबन सोनी ,आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट