सरगुजा

सडक़ हादसा, युवक की मौत
19-Apr-2025 10:46 PM
सडक़ हादसा, युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 अप्रैल। सरगुजा जिला के मैनपाट में बाइक सवार ग्रामीण तेज रफ्तार में सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। रात में घायल ने कई राहगीरों को आवाज दी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। रात भर घायल अवस्था में पड़े होने के बाद सुबह ग्रामीणों ने उसे हाथ हिलाते देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उसे जब तक अस्पताल पहुंचाया,उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक मैनपाट के पैगा निवासी भोला राम यादव उम्र 61 वर्ष शुक्रवार शाम शादी समारोह में शामिल होने कमलेश्वरपुर आया था। रात करीब 10 बजे वह मोटरसाईकिल से लौट रहा था तभी कमलेश्वरपुर कार्निवाल मैदान के पास तेज रफ्तार में बाइक पुल के पास बेकाबू हो गई और भोला राम यादव गिरकर घायल हो गया।घायल भोला राम यादव को रात में होश आया तो उसने मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवाज देकर मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। सुबह जब ग्रामीण मार्ग से निकले तो भोला राम यादव ने हाथ हिलाकर मदद मांगी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल भोला राम यादव की सांस चल रही थी।

पुलिस ने भोला राम यादव के कपड़े उतारकर बाहरी चोटों की जांच की। सिर और कमर में चोट के निशान मिले। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो गई।


अन्य पोस्ट