सरगुजा

सुशासन तिहार: गांव चलो घर चलो के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनसंपर्क
13-Apr-2025 8:26 PM
सुशासन तिहार: गांव चलो घर चलो के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना  सुशासन तिहार के अंतर्गत गांव चलो घर चलो के तहत कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनसंपर्क किया। 

सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बिश्रामपुर के हनुमान मंदिर में भगवान बजरंगबली की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्राम बिहारपुर पहुंचकर आम लोगों से भेंट की तथा उनकी समस्याओं को जाना तथा अपने सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत महेशपुर व हीराडबरी में पहुंचकर लोगों से भेंट मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को जाना। दोपहर का भोजन किसान हरीलाल सिंह के यहां किये।

जनसंपर्क के अगले चरण से पहले लटोरी स्थित शक्तिपीठ माँ कालिमंदिर जाकर दर्शन किये व शक्तिपीठ संस्थापक सुखदेव मुनि से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। गाँव चलो, घर चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारिकानगर एवं छत्तरपुर के ग्रामवासियों से मुलाक़ात कर उनके समस्याओं को जाना व कहा- आप लोगो की  समस्या का शीघ्र निपटारा करूंगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, उपाध्यक्ष मनमत बच्चाड़,जिला पंचायत सदस्य किरण केराम, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा, मंडल अध्यक्ष ठाकुर पैकरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र भारती, जनपद सदस्य दशरथ सिंह,मोहन लाल चेरवा, संजु सिंह, धन कुमार पैकरा, सरपंच ज्ञान चंद सिंह,कँवल बिहारी सिंह, कमला सिंह, नीरूपा सिंह, सुरजीत सिंह, घर भरन सिंह, जनपद सीईओ बिनोद सिंह, बीएमओ डॉ अमित भगत, एवीओ गिरवरधारी यादव सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या मे आम जनता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट