सरगुजा
भूपेश को बदनाम करने के लिए ईडी कार्रवाई कर रही है- नीति सिंह देव
12-Mar-2025 10:58 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव व छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पूर्व सदस्य कांग्रेस नेत्री नीति सिंह देव ने बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी द्वारा मारे गए छापे को लोकतंत्र का मजाक बताया।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। जबसे उन्हें कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, केंद्र की बीजेपी सरकार उनके पीछे पड़ गई है।
उन्हें बदनाम करने के लिए ही इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। हम कांग्रेस पार्टी के लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इसके खिलाफ हम आंदोलन करने के लिए सडक़ पर उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी के षडय़ंत्र को उजागर करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे