सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 27 फरवरी। नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब शपथ ग्रहण के पूर्व सभापति की रेस में अंबिकापुर नगर निगम के लिए भाजपा की ओर से कई दावेदार हैं। माना जा रहा है आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, मनीष सिंह, हरविंदर सिंह टिन्नी सभापति बनने की दौड़ में हैं।
मनीष सिंह की बात करें तो वह अंबिकापुर के पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह के पुत्र हैं और वह भी कई वर्षों से राजनीति में अपना हस्तक्षेप बना रखे हैं। वह भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं और वर्तमान में दो बार के पार्षद भी हैं।
आलोक दुबे की बात करें तो वह अभी सरगुजा में भाजपा के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं, विधानसभा चुनाव में उनकी अंबिकापुर सीट के लिए दावेदारी थी, परंतु कुछ समीकरण के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला फिर भी वह पार्टी के साथ जुझारू रूप से जुड़े रहे और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। आलोक दुबे भी लंबे समय तक पार्षद रहे हैं और वर्तमान में भी नगर निगम चुनाव में पार्षद चुनाव जीतकर सभापति की रेस में है। हरविंदर सिंह टिन्नी भी वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वह भी दो बार के पार्षद हैं, वह भी सभापति की रेस में बताई जा रहे हैं।
पांच बार के पार्षद रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद चौधरी को नगर निगम के पार्षद चुनाव में हराने वाले मनोज गुप्ता जो कि वर्तमान में ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं, वह भी सभापति की रेस में हैं।
मनोज गुप्ता की बात करें तो वह युवा मोर्चा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,बीजेपी सरगुजा जिला मंत्री सहित 6 वर्षों से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। वह वर्तमान में नगर निगम चुनाव में अपना किस्मत आजमाएं और दूसरे वार्ड से जाकर माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 में पांच बार के पार्षद रहे प्रमोद चौधरी को हराकर भाजपा संगठन के सामने अपनी दावेदारी पेश की है। मनोज गुप्ता सोशल वर्क भी करते आ रहे हैं।वह 10 वर्ष पहले जनपद पंचायत अंबिकापुर में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष की बॉडी बनाने भी उनकी भूमिका रही है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि संगठन आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, मनीष सिंह, हरविंदर सिंह टिन्नी के नाम पर विचार कर सकती हैं। भाजपा संगठन संभवत: 4 या 5 मार्च को सभापति की घोषणा कर सकता है।