सरगुजा
भैयाथान, 14 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष विधात्री अखिलेश प्रताप सिंह देव को बनाया गया है। इसके पूर्व वे जनपद पंचायत भैयाथान की उपाध्यक्ष रही हैं। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। विधात्री सिंह देव ने कहा - जिस उम्मीद से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझे यह जवाबदारी दी है, इसके लिए मैं भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एक-एक कार्यकर्ताओं व समस्त महिला कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का काम करूंगीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुझे जो जवाबदारी दी गई है, उसके लिए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि सिंह का आभार व्यक्त करती हूं।


