सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 15 जनवरी। लखनपुर की सामाजिक कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान की पूर्व कोषाध्यक्ष देवन्ती साहू को छत्तीसगढ़ शासन के महिला और बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सरगुजा के किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के पद पर चयन किया गया है। वे सुरेन्द्र साहू की पत्नी हैं।
देवन्ती साहू वर्तमान में एकल विद्यालय योजना में सदस्य, सामुदायिक विकास समिति में सचिव, आजीवन सदस्य रेडक्रॉस समिति जिला सरगुजा, महिला साहू समाज सरगुजा में संभाग मंत्री, शबरी स्वयं सहायता समूह में सचिव के पद पर कार्य कर रही है। देवन्ती साहू पूर्व में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष, दुर्गा वाहिनी सरगुजा के पुर्व जिला सह संयोजीका रह चुकी हैं।
देवन्ती साहू को पूर्व में नेहरू युवा केन्द्र सगंठन द्वारा जिला और राज्य युवा पुरस्कार, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान सहित अनेक पुरूषकारो से सम्मानित किया जा चुका है। देवन्ती साहू छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के साथ मिलकर लगातार, बाल अधिकार, बाल विवाह रोकथाम,बाल श्रम,नशा मुक्ति जागरुकता अभियान और कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के साथ मिलकर लगातार बाल दुव्र्यवहार, मानव व्यापार के खिलाफ कार्य कर रही है। देवन्ती साहू को किशोर न्याय बोर्ड सरगुजा का सदस्य बनाये जाने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।