सरगुजा

व्यापारी मिलन समारोह: विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम
06-Jan-2025 9:31 PM
व्यापारी मिलन समारोह: विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम

प्रतापपुर, 6 जनवरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रतापपुर में व्यापारियों के लिए एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल राजघराना में आयोजित किया गया, जिसमें नगर के व्यापारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। 5 वर्षों से आयोजित हो रहे इस समारोह ने इस बार भी अपनी अनूठी छाप छोड़ी।

समारोह की शुरुआत केक काटने और आतिशबाजी के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं से किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम भी शामिल रहे, जिन्होंने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन व्यापारियों के बीच एकता और सद्भावना को मजबूत करते हैं। राजेश गुप्ता ने मिलन समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए इसे व्यापारियों के स्वर्णिम पल का प्रतीक करार दिया।

समारोह में स्थानीय व्यापारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। व्यापारी संघ के प्रमुख सदस्यों में अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुकेश तायल, कंचन सोनी, कोषाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, चंद्रिका कुशवाहा, तरुण टीटू भौमिक, गौरव जायसवाल, उपाध्यक्ष हरिशंकर गर्ग,सूरजपुर से पंकज चौबे, रमेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, मां महामाया शक्कर कारखाना के पूर्व अध्यक्ष विद्या सिंह, मोहन पांडे, दीनानाथ गुप्ता, नवीन जायसवाल, धीरज गुप्ता, दीपक मित्तल, आनंद शुक्ला,अंकुर जायसवाल, अमित सिंघल, अंकुर बंसल, पुनीत सिंघल, सचिन मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, लाल बहादुर गुप्ता,अशोक गुप्ता, विजय नारायण कुशवाहा, अशोक नापित, विनय मिश्रा, आशीष जायसवाल, प्रवीण मित्तल, अरविंदकश्यप,समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में शामिल हुए। जिसमें नगर के सभी व्यापारी उपस्थित होकर इस समारोह को यादगार बनाएं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग और सद्भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम ने व्यापारिक समुदाय के लिए एकजुट होकर कार्य करने और नववर्ष को उल्लासपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया। इस सफल आयोजन ने नववर्ष के अवसर को यादगार बना दिया और प्रतापपुर के व्यापारिक समुदाय में एक नई ऊर्जा का संचार किया।


अन्य पोस्ट