सरगुजा

एलपी गुप्ता बने बहुउद्देशीय उच्च. माध्य. विद्यालय के नए प्राचार्य
03-Jan-2025 2:15 PM
एलपी गुप्ता बने बहुउद्देशीय उच्च. माध्य. विद्यालय के नए प्राचार्य

अम्बिकापुर, 3 जनवरी। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए प्राचार्य एल.पी. गुप्ता बने। संभाग के सबसे बड़े शासकीय विद्यालय शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य  एच. के. जायसवाल 31 दिसम्बर 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पश्चात संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग ने शासकीय कन्या उ.मा.वि. मणिपुर वार्ड, अम्बिकापुर के प्राचार्य एल.पी. गुप्ता को शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य के दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु एक जनवरी 2025 को आदेशित किया है। उनके आदेश के परिपालन में प्राचार्य एल.पी. गुप्ता ने शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर में प्राचार्य का पदभार 2 जनवरी को पदभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो कि यह विद्यालय संभाग का एक मात्र ऐसा शासकीय विद्यालय है जहां सी.बी.एस.ई. अंग्रेजी माध्यम का अध्यापन कराया जाता है एवं इस विद्यालय की दर्ज संख्या लगभग 1800 है। 
 


अन्य पोस्ट