सरगुजा

सर्राफा संघ के परशुराम अध्यक्ष, रंजीत सचिव, कृष्णा कोषाध्यक्ष
29-Dec-2024 9:53 PM
सर्राफा संघ के परशुराम अध्यक्ष, रंजीत सचिव, कृष्णा कोषाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता-

अम्बिकापुर, 29 दिसंंबर। सर्राफा संघ अंबिकापुर का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। संघ के परशुराम सोनी अध्यक्ष, रंजीत सोनी सचिव, कृष्णा सोनी कोषाध्यक्ष बने।

शनिवार को सर्राफा संघ  अंबिकापुर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के निर्वाचन में  अच्छी बरसात के बाद भी संघ के 80 प्रतिशत सदस्यों ने इस चुनाव में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

चुनाव अधिकारी राजेश सोनी ने इस प्रक्रिया को 15 दिन पहले से प्रारंभ किया। पहले नामांकन का समय दिया। नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए दो नाम आए थे। परशुराम सोनी और रंजीत सोनी, सचिव के लिए अंशुल सोनी, कोषाध्यक्ष के लिए कृष्णा सोनी का नाम आया था।

रंजीत सोनी और अंशुल सोनी दोनों ने अपना नाम इस निर्वाचन से वापस ले लिया। इस तरह केवल एक प्रत्याशी बचे। सर्राफा संघ के उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व  समिति से परशुराम सोनी को सर्राफा संघ का अध्यक्ष बनाया और कृष्णा सोनी को सर्राफा संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया।

अध्यक्ष बनने के बाद सर्राफा संघ के अध्यक्ष ने  रंजीत सोनी को सर्राफा संघ का सचिव बनाया। इस तरह से सर्राफा संघ का निर्वाचन समाप्त हुआ।  लगभग 20 वर्षों से परशुराम सोनी सर्राफा संघ का दायित्व निभा रहे हैं, वे दो बार चुनाव जीते एवं कई बार उन्हें मनोनीत किया गया। वर्तमान में अभी तीन संगठन का दायित्व निभा रहे हैं।


अन्य पोस्ट