सरगुजा

लखनपुर, 25 दिसंंबर। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत लखनपुर वार्ड क्रमांक 09 स्थित भरतपुर मोड़ पर बनाए जा रहे अटल परिसर का वर्चुअल भूमिपूजन किया।
अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा सर्वप्रथम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात् 20 लाख की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे,विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साहू, रवि अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे , पार्षद बृजकिशोर पांडेय , आशा जायसवाल , दिनेश गुप्ता , नीलू गुप्ता , गणमान्य जन सत्यनारायण साहु , सचिन बसंल, ,राजेंद्र गुप्ता , सुरेंद्र साहू , प्रदीप गुप्ता , सुदामा सिंह , आदि उपस्थित थे।