सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 दिसंंबर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग 2023 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है जिसमें सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के अंधला (माझापारा) के रहने वाली जया सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2023 के परीक्षा परिणाम में ऑल रैंक 359 व आदिवासी एसटी रैंक 8 में आकर उप पंजीयक सहकारी समिति में चयनित हुई है। जया ने इस सफलता से जिला,क्षेत्र, गाँव सहित माता पिता व परिवार का नाम रोशन किया है। उनका प्राथमिक शिक्षा पंडित नेहरू बाल मन्दिर लखनपुर में हुआ,इसके बाद मिडिल, हाई, व हायर सेकेंड्री की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में की।
जया सिंह ठाकुर के माता-पिता शिक्षित है, उनके पिता फूलचंद सिंह पैकरा सरकारी स्कूल में शिक्षक है, उनके माता मधुदण्डवती सिंह आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता है,वे छ: भाई बहन है, उनकी बड़ी बहन प्रिया सिंह ठाकुर डॉ. है व बहन हर्षलता सिंह ठाकुर डाक्टर व बाकी भाई,बहन नीट सहित अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं।


