सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर की सुरक्षा बंदोबस्त एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल के निर्देशन में शहर के मुख्य व्यवसायिक मार्गों पर फ्लैग मार्च कर आसामजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं जवानों द्वारा धनतेरस एवं दीपावली के त्यौहार दौरान शहर में शांति सुरक्षा एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से विभिन्न प्रमुख मार्गों घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, ब्रम्ह रोड़, राम मंदिर रोड़, जयस्तम्भ चौक, महामाया चौक, थाना चौक, जोड़ा पीपल चौक से होते हुए देव होटल चौक, आदि मुख्य मार्गों पर लगभग 200 पुलिस जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शहर में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात पुलिस को लगातार लगातार भ्रमण कर यातायात व्यस्था को दुरुस्त रखने दिशा निर्देश दिए गए। सरगुजा पुलिस द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु शहर में जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, एवं सुरक्षा की दृष्टि से 8 पॉइंट पर प्रभावी नाकेबंदी की व्यवस्था की गई है। दीपावली त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात निर्देशिका के नियमों का पालन करें एवं व्यवस्था बनाए रखने में सरगुजा पुलिस की मदद करें।
फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा, तहसीलदार उमेश बाज, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार एवं पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी शामिल रहे।


