सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,25 अक्टूबर। अंबिकापुर नगर से लगे कालीघाट स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में शुक्रवार को भव्य रूप से दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक क्रार्यक्रम एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्य रूप से रामायण (नृत्य नाटिका),भजन गीत, रंगोली प्रतियोगिता, तोरण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढक़र भागीदारी दिखाई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र दक्ष सोनी, अभिलव और अर्चित पाठक ने अपनी प्रतिभा और कला से सभी का मन मोह लिया।
दीपावली महोत्सव को लेकर विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने कहा गया कि इस महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति छात्रों के मन में प्रेम एवं श्रद्धा के भाव को जागृत करता तथा उन्हें सांस्कृतिक धरोहर से जोडऩा है।
यह महोत्सव बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए एक अद्भुत अवसर है। इस कार्यक्रम का पूरा श्रेय स्कूल के संचालकों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में इसकी रूपरेखा तैयार की गई तथा शिक्षकों को सहयोग से कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्राची त्रिपाठी, दीक्षा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए शिक्षक जय किशन ,प्राची राय,सरमिष्ठा गुहा,दिया गोयल का सराहनीय सहयोग रहा।


