सरगुजा
अम्बिकापुर, 18 अक्टूबर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबिकापुर में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यकम की श्रृंखला के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा आयाम के प्रमुख वैभव सुरंगे ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि भारत की संमृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में जनजातीय समाज का असाधरण योगदान है। भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातीय समाज की सशक्त चेतना के हस्ताक्षर के रूप में अग्रदूत की भूमिका का निर्वहन किया है एवं अंग्रेजों के सामने प्रबल प्रतिरोध खड़ा किया। जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के माध्यम से हम जनजातीय महापुरुषों के आदर्शों, त्याग, बलिदान का स्मरण कर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निर्वहन की भावना को पोषित करें।
प्राचार्य चंदेश्वर पैकरा ने आगामी कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों की सकिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिता के बारे में जानकारी भी दी। आभार प्रदर्शन कार्यकम के संयोजक संतोष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सहसंयोजक अनविल विमोन मिंज सहित सभी व्यवसायों के प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणर्थी उपस्थित रहे।


