सरगुजा
विश्व विजय सिंह तोमर बने राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष
26-Sep-2024 4:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,26 सितंबर। राज्य सरकार ने एक और नियुक्ति आदेश जारी किया है जिसके तहत सरगुजा जिला के अम्बिकापुर निवासी विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेल व युवा कल्याण विभाग के अवर सचिव आरएल ध्रुव के हस्ताक्षर से उक्त आदेश जारी हुआ है।
विश्व विजय सिंह तोमर अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद भी हैं और वे युवा मोर्चा सरगुजा के अध्यक्ष भी है। इन्हें राज युवा आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे