सरगुजा

अंबिकापुर, 22 सितंबर। रविवार सुबह नगर में 11 हजार केवी की हाईटेंशन तार क ी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
अंबिकापुर के नवागढ़ में रविवार सुबह एक घर में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। घर का इकलौता सदस्य अहमद गुलाम मुस्तफा सुबह 11 बजे खिडक़ी से बाहर झांक रहा था, तभी घर के एकदम समीप से गए 11 हजार केव्ही हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आ गया। जानकारी लगते ही वहां मौजूद अन्य लोग तत्काल उसको लेकर जिला अस्पताल भागे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा मुहिद ने बताया कि वह मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य करता था और अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता की मौत काफी वर्ष पहले हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही वार्ड पार्षद के पति मो. बाबर सहित अन्य लोग मौके पर इक_ा हो गए। सभी में विद्युत विभाग के प्रति जमकर आक्रोश था।
11 केव्ही हाईटेंशन विद्युत तार हटाने वार्डवासियों सहित पार्षद ने 2021 से लगातार विद्युत विभाग को आवेदन किया है। लेकिन विभाग अब तक हाईटेंशन विद्युत तारों को शिफ्ट नहीं करा पाई।