सरगुजा

सूने घर से नगदी चोरी
20-Aug-2024 8:43 PM
सूने घर से नगदी चोरी

बतौली, 20 अगस्त। बतौली में राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 से लगे कुनकुरी गांव में बीती रात सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर चालीस हजार रुपये से ज्यादा चोरी कर लिए।

थाना प्रभारी सी पी तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले सेवानिवृत्त कम्पाउंडर जी पी विश्वास के पुत्र की मौत हुई थी। जिसका अंतिम क्रियाकर्म के लिए अपने पुश्तैनी घर कोलकाता गए थे। घर में इकलौती नातिन घर में थी। रात ग्यारह बजे तक घर में रहने के बाद वह पड़ोसी के घर सोने चल गई। सुबह जब घर वापस आई, तब चोरी का पता चला।

चोर ने चैनल गेट को खिसका कर एक व्यक्ति के जाने लायक जगह बनाई और चोरी की। घर के फर्श पर पेंट किया हुआ था, उसमें एक व्यक्ति के पैर के निशान दिख रहे हंै। घर के मुखिया जी पी विश्वास जब कोलकाता गए, तब कीमती जेवरों को अन्यंत्र स्थान पर रख गए थे, जिससे वह बच गया। थाना प्रभारी सी पी तिवारी ने कहा कि कुछ सुराग मिले हैं, उसके अनुसार पड़ताल की जा रही है।
 किसी जानकार के हाथ होने का अंदेशा लग रहा है।


अन्य पोस्ट