सरगुजा

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सभा
18-Aug-2024 11:10 PM
 दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सभा

शुभांकुर पुन: निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 18 अगस्त। शिव सेवा समिति मायापुर अंबिकापुर द्वारा लगातार लगभग 13 वर्षों से माँ दुर्गा पूजन का आयोजन विधि विधान के साथ किया जाता रहा है, जिसमें रविवार को हुए सभा में शुभांकुर पाण्डेय (गोलू महाराज) को सर्वसम्मति से निर्विरोध समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सभा की शुरुवात शुभांकुर पाण्डेय ने पूर्व में हुए माताजी के पूजन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाते हुए अगली कार्रवाई करते हुए समिति के अध्यक्ष के द्वारा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु अमित सिंह (लव सिंह) का नाम प्रस्ताव किया, जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई।

  बैठक में दुर्गा पूजन को लेकर आगामी तमाम प्रकार की कार्य योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें माताजी का भव्य पंडाल और तीन गेट सुधीर सिंह तिवारी, ओम सोनी के घर के आगे एवं राजू सोनी के घर के पास, माताजी की मूर्ति, माताजी की मूर्ति लाते समय नगाड़ा, प्रसाद, जगराता, भंडारा एवं विसर्जन भक्ति भाव के साथ किया जाना तय किया गया जिसमे सभी ने अपनी सहमति जताई।

 समिति के अध्यक्ष शुभांकुर पाण्डेय ने बताया कि समिति में संरक्षकगण जो कि समिति के शुरुवात से ही बने हुए हैं उनमे कोई फेर बदल नहीं किया जायेगा। संरक्षण गण में कौशलेन्द्र पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, अनिल मिश्रा,अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ला, राजेश खत्री, राजू गुप्ता,अजय सिन्हा, अंजनी द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द शुक्ला, अशोक पाण्डेय शामिल  हैं। बैठक में  राजेश खत्री, शशि कांत जायसवाल, अरविन्द शुक्ला, अमलेश पाण्डेय, सुधीर सिंह तिवारी, राजेश केशरी, राम राज गुप्ता, अमित सिंह (लव), अतुल कश्यप,ओम प्रकाश सोनी, मनोज सोनी,आदित्य गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, मिंटू गुप्ता, ऋषभ तिवारी(शानू), ऋषभ पाण्डेय, अजित गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओम सिंह, राहुल पाण्डेय, प्रिंस जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, रिशु राज गुप्ता, आयुष सिन्हा, अभिषेक सोनी सहित अन्य समर्थक मौजूद थे।


अन्य पोस्ट