सरगुजा
जन समस्या निवारण शिविर का विधायक ने किया निरीक्षण
03-Aug-2024 10:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 3 अगस्त। शनिवार को लखनपुर के वार्ड क्रमांक 08 बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा निरीक्षण किया गया।
विधायक ने आवेदन पत्रों की संवीक्षा एवं जानकारी ली। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी को जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विधायक के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू उपस्थित थे।
संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सहायक अभियंता विवेक गुप्ता एवं उप अभियंता विनीत जायसवाल के द्वारा भी जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे