सरगुजा
कल सामूहिक योगाभ्यास, सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि
20-Jun-2024 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रत्येक वर्ष की भांति योग अभ्यास किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में प्रात: 7 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र सांसद चिंतामणि महाराज होंगे। वहीं अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही विकासखंड, नगरीय निकाय, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी सामूहिक योग प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर भोसकर ने सभी से योगाभ्यास करने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे