सरगुजा

लंबित समस्याओं पर किसानों का धरना-प्रदर्शन, समझाइश पर माने
07-Jun-2024 9:46 PM
लंबित समस्याओं पर किसानों का धरना-प्रदर्शन, समझाइश पर माने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 7 जून।
लखनपुर विकासखंड क्षेत्र के एकमात्र कोयला अमेरा परियोजना के आसपास ग्राम पंचायत कटकोना परसोडीकला तथा पूहपुटरा क्षेत्र में कई वर्षों से कई समस्या है जिसकी जानकारी प्रशासनिक स्तर एवं एसईसीएल प्रशासन को दिए जाने के पश्चात आज तक एक ही भी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण पूर्व जनपद सदस्य धर्मेंद्र झारिया के नेतृत्व में एकदिवसीय अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को होने के पश्चात तत्काल मौके पर प्रभारी तहसीलदार नीरज कौशिक एवं थाना प्रभारी मनोज प्रजापति सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम धरना स्थल पर उपस्थित होकर के उनकी सारी समस्याएं सुने और समस्या समाधान किए जाने का आश्वासन दिए जाने के साथ ही ग्रामीणों को समझाइस दिए तब जाकर यह एकदिवसीय सांकेतिक अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हुआ।

पूरा मामला यह था कि  कटकोना परसोडीकला में जिन किसानों का खेत एवं शासकीय तालाब जो खदान से लगा हुआ है, जिसे एसईसीएल द्वारा सटाकर खुदाई कराई गई है जिसमें किसानों के खेत का मेड़ खदान की ओर टूटने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है, वहीं पूर्व में भी एसईसीएल के द्वारा पानी निकासी के लिए जो नाली बनाया गया था उसमें परसोडी कला के लगभग 10 किसानों का खेत का नुकसान भी हुआ था।

पूर्व में भी 2013 से लेकर के 2015 तक 2 वर्ष का फसल नुकसान हुआ था जिसे पूर्व में मुआवजा दिए जाने हेतु बात कही गई थी, लेकिन 2015 से आज तक प्रभावित किसानों का मुआवजा वितरण नहीं किया गया, साथ ही खदान में कोयला निकालने एवं पत्थर तोडऩे के लिए विस्फोटक सामग्री का जो उपयोग किया जाता है जिसमें कटकोना परसोडीकला के ग्रामीणों के घरों का भी भारी नुकसान हो रहा है।

खदान प्रभावित क्षेत्र के गांव तक जाने हेतु रोड का बदहाली की समस्या इन सभी समस्याओं को लेकर के पूर्व में भी जिला कलेक्टर सहित खदान प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया तथा एक निश्चित अवधि के भीतर समस्या समाधान करने की बात कही गई थी लेकिन यहां मात्र आश्वासन देकर के छोड़ दिया गया है यहां किसी भी समस्या का समाधान आज पर्यंत नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हो रहा है तथा जनता में आक्रोश है।

ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि इस क्षेत्र में खदान खुलने से आसपास के कई ऐसी सुविधा उपलब्ध कराया जाना था जिसका आज पर्यन्त सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया इन सभी समस्याओं एवं मांगों को देखते हुए किसी भी समस्या का समाधान एसईसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन तथा अन्य जिम्मेदार प्रशासन के द्वारा नहीं किए जाने के कारण 7 जून को शांतिपूर्वक अमेरा खदान  (ट्रांसपोर्टिंग सहित) बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने की बात कही थी।

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी मिलने के पश्चात् प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्रदर्शनकारियों के बीच जा करके  उन्हें उनकी समस्या समाधान किए जाने हेतु आश्वासन दिए जाने के पश्चात् हड़ताल वर्तमान के लिए समाप्त करने की बात कही है, वहीं ग्रामीणों ने कहा कि यदि हमारी समस्या निर्धारित समय अवधि की भीतर समस्या समाधान नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए हम खदान बंद ट्रांसपोर्टिंग बंद कर हड़ताल करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों पर होगी।


अन्य पोस्ट