सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद का जन्मदिन उल्लास से मनाया गया। जगह-जगह विविध आयोजन के माध्यम से समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। कांग्रेस भवन में नीम के पौधे लगाए गए।
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह की उपस्थिति में ननि के लोक निर्माण प्रभारी शफी अहमद का जन्म दिन मनाया गया। यहां पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाने और संरक्षण करने का संकल्प के कर नीम के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर मो. इस्लाम, सरोज साहू, दुर्गेश गुप्ता, अशफाक अली,संजय सिंह, आशीष वर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह, दीपक मिश्रा, प्रमोद चौधरी, सुनील मिश्रा, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, विकल झा, आतिश शुक्ला, उत्तम राजवाड़े, गुरप्रीत सिद्धूअमित सिंह रिंकू, केदार यादव, मिथुन सिंह,कलीम अंसारी,काजू खान, हमीदा बानो, शकीला परवीन समेत कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।