सरगुजा

नशे में वाहन चलाते 6 पर कार्रवाई
05-Jun-2024 10:29 PM
नशे में वाहन चलाते 6 पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 5 जून। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते 6 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा शराब भट्टी रोड़ सुभाषनगर के पास शराब पीकर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही थी, जांच दौरानकार वाहन क्रमांक सीजी/15/डीएम /8100 का चालक वाहन को काफी तेज एवं खतरनाक तरीके से चला रहा था। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर चालक से पूछताछ की।

 वाहन चालक द्वारा पूछताछ में अपना नाम अभिषेक मिश्रा निवासी गांधी चौक गांधीनगर जिला सरगुजा का होना बताया। वाहन चालक द्वारा मौक़े पर शराब के नशे में वाहन चलाना पाया गया, जिस पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

दूसरे प्रकरण में बोलेरो क्रमांक सीजी/15/सीपी /8469 का चालक सुकेश मिंज रामनगर माणी थाना कुसमी बलरामपुर  के विरुद्ध धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट, तीसरे प्रकरण में मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/ईए /4868 के चालक

अजय मण्डल संतोषीनगर बरदर जिला बलरामपुर हाल मुकाम बिशुननगर सकालो गांधीनगर के विरुद्ध, चौथे प्रकरण में मोटरसायकल क्रमांक सीजी/10/ई/7456 के चालक प्रेम साय भगवानपुर थाना गांधीनगर, पांचवें प्रकरण में मोटरसायकल  क्रमांक सीजी/15/सीबी/2996 के चालक शिखर यादव गोधनपुर थाना गांधीनगर,छठवें प्रकरण में मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीटी /1857 का चालक पटेल सिंह टांगपारा अजबनगर जिला सूरजपुर के विरुद्ध धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम द्वारा कुल 6 मामलों में 2 चारपहिया एवं 4 दोपहिया कुल 6 वाहन चालकों के कब्जे से जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट