सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 जून। पुलिस ने सार्वजानिक स्थान पर बैठकर शराब पीने के 12 प्रकरणों में 13 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास भगवानपुर रोड में सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी सूरज कुमार सूरजपुर, अर्जन सिंह, साधारण सिंह मरकाम, अनुपम त्रिपाठी, समीर खलखो सभी चारों निवासी अम्बिकापुर, सुनिल पन्ना बलरामपुर, संदीप आयाम वाड्रफनगर के विरुद्ध थाना गांधीनगर में धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 7 प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड किनारे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी वसी अहमद अम्बिकापुर, अब्दुल्ला खान अम्बिकापुर के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के एक प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा भरतपुर मेन रोड एवं कोसगा चौक के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी आरोपी शैलेन्द्र कुमार सरगुजा, संतोष कुमार साहू लखनपुर, नीलेश दास बेलदगी भंडारापारा के विरुद्ध थाना लखनपुर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 3 प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा कमलेश्वरपुर सीतापुर मेन रोड पर सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बुद्धसाय अगरिया कुनिया नवापारा थाना कमलेश्वरपुर के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर में धारा 36(च) आबकारी एक्ट के एक प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
इस प्रकार 12 मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।