सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व और संघ छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता की उपस्थिति में, संघ कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज गार्डन में पौधारोपण किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के महत्व पर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रात: के समय में, संघ द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे महाविद्यालय के गार्डन में लगाए गए। यह कदम न केवल पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी एकजुट करने और उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य में शामिल करने का अवसर प्रदान करता है।
इसके अतिरिक्त, संघ सामाजिक एवं पर्यावरण हित में कार्य करते आया है जिनमें सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई पहलुओं पर काम किया गया है। जिसके माध्यम से उन्होंने समाज को युवाओं को सशक्त बनाने के लिए भी आह्वान किया।
यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होता है, बल्कि एक स्वस्थ और समृद्ध समुदाय के निर्माण में भी सहायक होता है। इसके माध्यम से यह संदेश पहुंचाना जा रहा है कि हर व्यक्ति के योगदान से हम पर्यावरण की रक्षा में सक्षम हो सकते हैं। इस दौरान रवि गुप्ता, सौरभ निगम, संजय बड़ा उपस्थित रहे।