सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 जून। आज सुबह अंबिकापुर शहर के स्पोर्ट्स दुकान में भीषण आग लगने की सूचना पर जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। भीषण आग से कोई हताहत नहीं हुआ, 6 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन दल द्वारा भीषण आग पर काबू पाया गया।
शहर के स्पोर्ट्स दुकान मे भीषण आग लगने पश्चात जिला प्रशासन, सरगुजा पुलिस, नगर सेना एस.डी.आर.एफ.टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के मकानों को खाली कराकर पुलिस बल का सुरक्षा घेरा बनाकर भीषण आग पर काबू पाया गया।
भीषण आग पर काबू पाने लगभग 10 से अधिक दमकल वाहनों सहित एयरपोर्ट अग्निशमन वाहन का भी उपयोग किया गया।भीषण आग से कोई हताहत नहीं हुआ है, वहीं स्पोर्ट्स सेंटर में रखा सामान जलकर पुरी तरह से खाक हो गया।
एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा फायर सूट का इस्तेमाल कर स्पोर्ट्स दुकान के अंदर जाकर बारिकी से किया गया।चेक, ड्रोन कैमरा की भी मदद ली गई।
मौक़े पर सरगुजा पुलिस के 100 से अधिक जवान किये गए थे तैनात, 50 से अधिक एस.डी.आर.एफ टीम के सदस्यों सहित नगर सेना अग्निशमन दल द्वारा भीषण आग पर काबू पाया गया।