सरगुजा

गाड़ी खड़ी कर लोकमार्ग बाधित, 2 गिरफ्तार
02-Jun-2024 9:08 PM
गाड़ी खड़ी कर लोकमार्ग बाधित, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जून।
पुलिस ने लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से गाड़ी खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग मे भारी वाहन खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर थाना मणीपुर अंतर्गत बिलासपुर चौक हाईवे रोड में आरोपी बसंत कुमार रजक झारखण्ड द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक एनएल/01/एडी/ 2533 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध  धारा 283 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया।

थाना मणीपुर के दूसरे प्रकरण में बिलासपुर रोड गुगली ढाबा के सामने हाइवे रोड पर आरोपी सनाहल सोनकर उत्तरप्रदेश द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक यूपी/67/टी /9166 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 283 भा.द.वि.का अपराध दर्ज किया गया।

दोनों मामलों में पुलिस ने लोकमार्ग पर खड़ी भारी वाहनों को जब्त किया गया। मामले के आरोपियों से घटना क़े सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों क ो गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट