सरगुजा

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में एक गिरफ्तार
02-Jun-2024 8:52 PM
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जून।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी  के मामलों में एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त किया गया है।
 
एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर सार्वजानिक रूप से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की गई हैं। पुलिस टीम ने आरोपी  उमेश साहू प्रेमनगर सूरजपुर को पकडक़र घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में आरोपी के विरुद्ध धारा 67(ए), 67(बी) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


अन्य पोस्ट