सरगुजा
सर्पदंश से मौत
01-Jun-2024 8:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 जून। सांप के काट लेने से एक व्यक्ति की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई।
जानकारी के अनुसार सीतापुर क्षेत्र निवासी बुधराम 30 मई की रात घर की परछी में नीचे सो रहा था। देर रात उसके हाथ की उंगली में सांप ने काट लिया। सुबह उसने परिवार वालों की इसकी जानकारी दी। तत्काल उसे सीतापुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे