सरगुजा
अंबिकापुर,1 जून। सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने वाले 4 आरोपियों के विरुद्ध 4 प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी रोशन कुमार रजवाड़े भिट्टीकला डुमरपारा को जगदीशपुर स्कूल के पास खुले में शराब का सेवन करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मणिपुर में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दूसरे मामले में आरोपी अजय राजवाड़े जगदीशपुर को जगदीशपुर स्कूल के पास खुले मे शराब का सेवन करता पाये जाने पर थाना मणीपुर में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
तीसरे मामले में आरोपी अमरप्रसाद लहपटरा लखनपुर कों जगदीशपुर रोड़ किनारे खुले मे शराब का सेवन करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मणिपुर में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चौथे मामले में आरोपी सुलेश राजवाड़े लहपटरा लखनपुर को जगदीशपुर रोड किनारे खुले में शराब का सेवन करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मणिपुर में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।