सरगुजा

यातायात नियमों की अवहेलना, 55 वाहन चालकों पर जुर्माना
30-May-2024 8:53 PM
यातायात नियमों की अवहेलना, 55 वाहन चालकों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मई।
सरगुजा पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 55 वाहन चालकों से 32100 रुपये समन शुल्क वसूला।

 कार्रवाई के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 5 वाहन चालकों से कुल 1500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर 16 वाहन चालकों से 4800 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

दोपहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले 4 वाहन चालकों से कुल 2000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले 8 वाहन चालकों से 2400 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलने वाले 5 वाहन चालकों के विरुद्ध 2500 रुपये समन शुल्क  वसूल किया गया। असवैधानिक पार्किंग के मामले में 3 वाहन चालकों से 1500 रुपये सामन शुल्क वसूल किया गया, साथ ही अन्य यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले 8 वाहन चालकों से कुल 10000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।


अन्य पोस्ट