सरगुजा

नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
29-May-2024 9:27 PM
नाबालिग को शादी का झांसा  देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 29 मई। नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में दरिमा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 10 मई  को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि  01 मई को प्रार्थिया की नाबालिग लडक़ी घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चली गई, आस पास खोजने पर भी नहीं मिली। नाबालिग लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही एवं नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से संदेही संजय मिंज की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम संजय मिंज हरिहरपुर थाना दरिमा का होना बताया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर पीडि़ता से मामले में पूछताछ की गई।

नाबालिग बालिका ने बताया कि संजय मिंज शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगाकर ले गया था और शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया है। आरोपी से पूछताछ किये जाने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट