सरगुजा

सेवा भारती मातृछाया में गोद भराई
28-May-2024 8:31 PM
सेवा भारती मातृछाया में गोद भराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 मई।
नवापारा स्थित मातृछाया में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि  द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बहनों द्वारा स्वागत गीत के पश्चात सेवाभारती के संरक्षक आई बी तिवारी ने शहर के दानदाताओं को भामाशाह की संज्ञा देते हुए उनके संवेदनशीलता की सराहना की।

सेवा भारती द्वारा जनजाति छात्राओं के छात्रावास एवं मातृछाया के संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। यह भी बताया कि अब तक मातृछाया से 88 बच्चों को गोद दिया जा चुका है, इनमें से 16 बच्चे अमेरिका, इटली, स्पेन, माल्टा जैसे देशों में भी गए हैं। 
मुख्य अतिथि शारदा त्रिपाठी कुलसचिव सरगुजा विश्वविद्यालय ने कहा -ऐसे कार्यक्रम  समाज में सकारात्मक भाव के निर्माण में सहायक होते हैं और हम सब सौभाग्यशाली हैं जो इस पुनीत पल के साक्षी होने जा रहे हैं।

 महामाया सेवा भारती एवं मातृछाया के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि कुल सचिव डॉ. शारदा त्रिपाठी सपत्नीक को मुख्य आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं पालक को कहा -महाराष्ट्र से लक्ष्मी स्वरूपा बिटिया को गोद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, आप यशोदा मां एवं नंद बाबा है। आप बच्चे के भविष्य को बहुत आगे लेकर जाएंगे। आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं सेवा एक भाव है, जो अंतरात्मा से प्रकट होकर दूसरों के कष्टों का निवारण करता है। सेवा में धर्म का भाव निहित है,  नगर के दानदाताओं के उदार हृदय की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सेवा भारती के कुशल संचालन की सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित मातृछाया की उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, छात्रावास की अध्यक्षा ज्योति द्विवेदी,सेवा भारती मातृ छाया एवं छात्रावास की समूची टीम, मातृछाया कार्यकारिणी के सदस्य कोऑर्डिनेटर सुमेश्वर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज प्रजापति नर्स रामेश्वरी राजवाड़े आया बहने संघ कार्यकर्ता,दानदाता बन्धु भारी मात्रा में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट