सरगुजा

यातायात नियमों की अवहेलना, 71 वाहन चालकों पर जुर्माना
25-May-2024 8:20 PM
यातायात नियमों की अवहेलना, 71 वाहन चालकों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 मई।
यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 71 वाहन चालकों से 46050/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 20 वाहन चालकों से 6000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों से 4800/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

मौक़े पर वाहनों सम्बन्धी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 5 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 3 वाहन चालकों से 6000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने के मामलों में 2 वाहन चालकों से 1000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, साथ ही अन्य यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले 16 वाहन चालकों से 17950/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।


अन्य पोस्ट