सरगुजा
बंगाली शरणार्थियों को पुनर्वास पट्टे की जमीन बेचने की अनुमति, जांच
24-May-2024 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केंद्र सरकार ने सीएस को लिखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 मई। केंद्र सरकार ने बंगलादेशी शरणार्थियों को आबंटित पुनर्वास पट्टे की जमीन को बेचने की अनुमति देने के मामले में पूर्व कलेक्टर संजीव कुमार झा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय आरटीआई एक्टिविस्ट की शिकायत पर केंद्रीय लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने चीफ सेकेट्ररी को लिखा है।
बताया गया है कि अंबिकापुर शहर से सटे इलाके में बंगलादेशी शरणार्थियों को पुनर्वास के लिए जमीन आबंटित की गई थी। पट्टे की जमीन को बड़े पैमाने पर बेचने की परमिशन को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी ने पीएमओ से शिकायत की थी। पीएमओ के निर्देश पर लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने चीफ सेकेट्ररी को जांच करने के लिए लिखा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे