सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 मई। नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में लुन्ड्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने 23 मई को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम ससौली छिरोपारा निवासी लक्ष्मीकान्त मरावी से बातचीत के दौरान उसकी जानपहचान हुई थी। घटना दिनांक 14 फरवरी 2021 को लक्ष्मीकान्त मरावी प्रार्थिया को शादी करने की बात बोलकर झांसे में लेकर बहला फुसला कर ले जाकर रेप किया एवं घटना दिनांक के पश्चात 14 मई 2024 तक अलग-अलग जगह ले जाकर लगातार रेप किया गया और अब आरोपी लक्ष्मीकान्त मरावी शादी करने से इंकार कर रहा है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम लक्ष्मीकान्त मरावी ससौली छिरोपारा थाना लुन्ड्रा जिला सरगुजा का होना बताया।
आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।