सरगुजा

महिला बाल विकास विभाग की सचिव ने बालिका गृह का किया निरीक्षण
23-May-2024 8:20 PM
महिला बाल विकास विभाग  की सचिव ने बालिका गृह  का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 मई।
महिला बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान मानव संसाधन विकास परिषद द्वारा दर्रीपारा में संचालित बालिका बालगृह का औचक निरीक्षण किया। 

उन्होंने सर्वप्रथम सभी बालिकाओं से उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल उन्नयन के सम्बन्ध में जानकारी ली। बालिकाओं से चर्चा कर उनकी रूचि के सम्बन्ध में पूछा। उन्होंने बालिका गृह में उपलब्ध संसाधनों के साथ-साथ शयन कक्ष, कांउन्सिलिंग कक्ष, भोजन कक्ष और रसोई कक्ष का अवलोकन किया गया।

बालिका गृह के सभी स्टाफ से उनके कार्य दायित्व और बच्चों के सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं अनुकूल पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।  निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान, डॉ. प्रशांत शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी विक्रमांक सिंह एमएसएसवीपी से डॉ. मीरा शुक्ला, मनोज भारती तथा बालिका गृह के सभी स्टॉफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट