सरगुजा

मतगणना: अधिकारियों-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
23-May-2024 8:14 PM
मतगणना: अधिकारियों-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 मई।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु 4 जून को मतगणना स्थल अम्बिकापुर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में  मतगणना कार्य किया जाना है।जिस हेतु मतगणना परिणाम की जानकारी मीडिया प्रभारी, मीडिया कक्ष को पहुंचाने हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा हेतु तहसील कार्यालय अम्बिकापुर के पटवारी श्री अमितेश स्वर्णकार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर हेतु तहसील कार्यालय अम्बिकापुर के पटवारी श्री पंकज जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर हेतु तहसील कार्यालय अम्बिकापुर के  पटवारी श्री उत्तम गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।

मतगणना प्रेक्षक नियुक्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में जिला सरगुजा हेतु मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। 04 जून को मतगणना स्थल अम्बिकापुर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में  मतगणना कार्य किया जाना है। जिस हेतु  मतगणना प्रेक्षक  हेतु समस्त रिपोर्ट तैयार करने के प्रयोजन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को नियुक्त किया गया।

शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय मणिपुर के  प्राचार्य एल.पी. गुप्ता, प्रा.शा. कुल्हाड़ी के प्रधान पाठक कुमार नायर, कार्यालय जिला निर्वाचन में संलग्न सहायक ग्रेड-3  कृपा राय, कार्यालय जिला निर्वाचन में संलग्न डाटा एन्ट्री ऑपरेटर  आशीष विश्वकर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।


अन्य पोस्ट