सरगुजा
एसीबी ने सहायक संचालक और मानचित्रकार को रंगे हाथों पकड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 मई। नक्शा पास करने के एवज में अंबिकापुर स्थित नगर निवेश कार्यालय में सहायक संचालक और मानचित्रकार को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो को एक व्यक्ति ने नक्शा पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकडऩे जाल बुना था। टीम ने शिकायतकर्ता को नोट पर केमिकल लगाकर दिया था।ॉ
शिकायतकर्ता ने नक्शा बनाने की एवज में जैसे ही नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक बाल कृष्ण चौहान और मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार धुर्वे को रिश्वत की राशि दी। टीम ने उन्हें रुपए लेते पकड़ लिया और गिरफ्तार कर अपने कब्जे में ले लिया है।