सरगुजा
चाइल्ड पोर्नोग्राफी, आरोपी गिरफ्तार
16-May-2024 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 16 मई। एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी फ्रांसिस तिग्गा करेसर अमगाव थाना लुन्ड्रा को पकडक़र घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लुन्ड्रा में आरोपी के विरुद्ध धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे