सरगुजा
वुडबॉल एआईयू में आकाश व रजत होंगे रेफरी
11-May-2024 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,11 मई। वुडबॉल ऑल इंडिया विश्वविद्यालय में आकाश व रजत रेफरी होंगे।
जोनल इंटर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2023-24 का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। जिसमें सरगुजा जिला वुडबॉल संघ से आकाश दुबे और रजत सिंह का चयन निर्णायक के रूप में हैं। दोनों ही खिलाड़ी पूर्व में भी कई प्रतियोगिता में निणार्यक के रूप में कार्य किया है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले के खिलाडिय़ों को उनके हुनर और कड़ी मेहनत के कारण उनको अब बड़े - बड़े प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला रहा है। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से 38 विश्वविद्यालय टीमें शामिल होंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे