सरगुजा

भाजपा नेताओं ने किया मतदान
07-May-2024 10:46 PM
भाजपा नेताओं ने किया मतदान

अंबिकापुर,7 मई। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया तथा भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने अपने परिवार सहित अंबिकापुर शहर के अपने-अपने बूथों में मतदान किया तथा वोट साइन बनाकर लोगों को वोट डालने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के भारी मतों से चुनाव जीतने का भरोसा भी जताया।

भाजपा जिला संवाद प्रमुख कवि संतोष दास सरल ने नमनाकला, अंबिकापुर तथा भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने डोमहत(प्रतापपुर) स्थित अपने बूथ पर जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने वोट साइन दिखाते हुए न केवल दूसरों को वोट डालने हेतु प्रेरित किया बल्कि भाजपा की सरगुजा लोकसभा में होने वाली एतिहासिक जीत का दावा भी किया।


अन्य पोस्ट