सरगुजा

​शादी करने का झांसा देकर रेप
09-Apr-2024 8:02 PM
​शादी करने का झांसा देकर रेप

गर्भवती हुई तो किया इंकार, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 अप्रैल।
पीडि़ता को शादी करने का झांसा देकर एक युवक बालत्कार करता रहा। पीडि़ता जब गर्भवती हुई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक़ पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीडि़ता के घर पड़ोसी आरोपी संतोष सिंह का आना-जाना लगा रहता है और पीडि़ता से बातचीत होते रहती थी। इसी बीच आरोपी संतोष सिंह के द्वारा वर्ष 2019 में पीडि़ता को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार उसके साथ रेप करता रहा।

इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई थी, जिस पर आरोपी ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया था। पुन: आरोपी के कृत्य से पीडि़ता गर्भवती हो गई, जब पीडि़ता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी संतोष सिंह इंकार कर दिया।  आरोपी का यह कृत्य सदर धारा 376 (2) (एन), 313 भादसं का अपराध पाये जाने से उसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी संतोष सिंह निवासी दरिमा की तलाश कर पकड़ा गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट