सरगुजा
सरस सेवा समिति ने जिला अस्पताल को दिया वाटर कूलर
07-Apr-2024 8:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 अप्रैल। रघुनाथ जि़ला चिकित्सालय के मातृ शिशु अस्पताल में रविवार को सरस नि:शुल्क भोजन वि सरस सेवा समिति द्वारा वॉटर प्यूरीफायर के साथ वाटर कूलर अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर्य, सीएमओ डॉ. रेलवानी, डॉ. हर्षप्रीत टुटेजा की विशेष उपस्थिति में समर्पित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से मुक्ता गुप्ता,एकता गुप्ता,रिचा राज,कीर्ति जयसवाल,निधि गुप्ता,शशि किरण गुप्ता,स्वाति गुप्ता, नमिता चावला,भूमिका सिसोदिया,रानी वाधवा,संतोष त्रिपाठी,कृष्ण कुमार शर्मा,वीरेंद्र बघेल और सरस परिवारके सदस्यों का सहयोग रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे