सरगुजा

नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2024 9:05 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 5 अप्रैल।
नाबालिग से बलात्कार मामले में सीतापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता को घर में अकेले पाकर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक 4 अप्रैल को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शिवपुर पत्थलगांव निवासी विशाल नटराज से जान-पहचान हुई थी। नौ  मार्च को दोपहर करीब 3 बजे पीडि़ता थाना सीतापुर क्षेत्रान्तर्गत घर में अकेली थी। उसी दरम्यान आरोपी विशाल नटराज द्वारा मौका पाकर पीडि़ता के साथ  बलात्कार किया गया। शर्म एवं बदनामी के कारण पीडि़ता ने विलंब से रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर धारा 450, 376 भादसं एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

मामले में प्रकरण पंजीबद्ध उपरांत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पत्थलगांव के पुलिस स्टॉफ की मदद से आरोपी विशाल नटराज निवासी शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को उसके निवास से घेराबंदी कर पकड़ा तथा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट