सरगुजा
पेड़ पर फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश
29-Mar-2024 9:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 29 मार्च। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खलीबा में साल पेड़ पर करीब 50 फ़ीट ऊपर युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि धौरपुर निवासी युवक अपने ससुराल ग्राम खलीबा आया हुआ था। उसकी पत्नी भी मायके में थी। आज उसने गांव में ही साल पेड़ पर करीब 50 फ़ीट ऊपर फांसी लगा ली। ख़लीबा जंगल में लाश मिलने से सनसनी फैली गई।
लोगों ने जब उसे देखा तो हत्या कर लाश को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे